(toc)
Updated: जून 2025
अगर आप 2025 में रोहतांग पास घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस पोस्ट में आपको मिलेगा हर जरूरी अपडेट — बर्फबारी की जानकारी, खुलने की तारीख, परमिट लेने का तरीका, ग्रीन टैक्स, और जरूरी ट्रैवल टिप्स।
❄️ रोहतांग पास 2025 में कब खुलेगा?
रोहतांग पास हर साल भारी बर्फबारी के कारण सर्दियों में बंद रहता है। आमतौर पर यह मई के अंतिम सप्ताह या जून के पहले सप्ताह में खुलता है।
- खुलने की तारीख: 17 मई 2025
- संभावित बंद होने की तारीख: 15 नवंबर 2025
🗓️ 2025 में रोहतांग पास जाने का बेस्ट समय
बर्फ देखने के लिए जून के पहले दो हफ्ते सबसे बेहतरीन होते हैं। अगर आप जून के बजाई जुलाई, अगस्त या सितंबर में भी जाते हैं तो भी आपको बर्फ देखने को मिलेगी पर जितना आप देर करोगे उतना ही आपको वहाँ पर बर्फ का रंग pure white से कला और मिट्टी वाली बर्फ ज़्यादा मिलेगी जो की पहले आए हुए टूरिस्ट करते हैं। लेकिन अक्टूबर में रंग-बिरंगे पहाड़ों के साथ भी सुंदर दृश्य मिलते हैं।
📄 रोहतांग पास परमिट कैसे लें?
रोहतांग जाने के लिए पर्यटकों को परमिट लेना जरूरी है। परमिट की सुविधा ऑनलाइन और मनाली में भी मिलती है।
- 👉 ऑफिशियल वेबसाइट
- ✅ वैध आईडी और गाड़ी के दस्तावेज जरूरी
- 🎫 परमिट केवल एक दिन के लिए मान्य होता है
- 🕒 सीमित परमिट – रोजाना 1200 वाहनों को अनुमति, 400 Diesel और 800 Petrol गाड़ियां।
💸 ग्रीन टैक्स और टोल टैक्स कितना है?
मनाली में एंटर करने पर ग्रीन टैक्स और रोहतांग के लिए टोल टैक्स देना होता है:
- ग्रीन टैक्स: ₹400 (वाहन के अनुसार)
- रोहतांग टोल टैक्स: अभी तक रोहतांग के लिए मनाली से कोई Toll Plaza नहीं है पर आने वाले समय में संभावित राशि ₹500 – ₹1000 हो सकती है (प्राइवेट कार और SUV)
🚗 मनाली से रोहतांग पास कैसे जाएं?
रोहतांग पास मनाली से 50 किलोमीटर की दूरी पर है और रास्ता बेहद scenic होता है। आप प्राइवेट टैक्सी, बाइक या खुद की गाड़ी से जा सकते हैं।
Blog Updated: 09-JUN-2025
Rohtang pas Status: OPEN
⚠️ पर्यावरण नियम और पाबंदियां
- 🚫 प्लास्टिक ले जाना सख्त मना है
- 🕒 सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक ही एंट्री
- 🌲 पर्यावरण के नियमों का पालन करें
📸 रोहतांग में देखने को क्या है?
- ❄️ बर्फ से ढके पहाड़
- 📷 स्नो बाइकिंग और ट्यूब स्लाइडिंग
- 🎯 इंस्टाग्राम वर्थी व्यू पॉइंट्स
📌 कुछ उपयोगी टिप्स
- 🧥 गरम कपड़े और दस्ताने जरूर रखें
- 📱 मोबाइल नेटवर्क कमजोर हो सकता है
- 🚫 बच्चों और बुजुर्गों के लिए O2 की कमी हो सकती है
निष्कर्ष
अगर आप 2025 में रोहतांग पास घूमने का सोच रहे हैं तो समय रहते परमिट बुक करें, मौसम की जानकारी लेते रहें और पर्यावरण का सम्मान करते हुए ट्रिप को एन्जॉय करें।
Safe Travels! ❄️