
27 मई 2025: भारत की फाइनेंशियल इंडस्ट्री में एक बड़ा कदम सामने आया है। SEBI ने Jio BlackRock को देश में म्यूचुअल फंड कारोबार शुरू करने की मंजूरी दे दी है। यह संयुक्त उद्यम Jio Financial Services और अमेरिका की दिग्गज निवेश कंपनी BlackRock के बीच हुआ है।
Jio BlackRock क्या है?
Jio BlackRock एक नया प्लेटफॉर्म है जो भारत के आम निवेशकों को कम लागत में स्मार्ट म्यूचुअल फंड विकल्प प्रदान करेगा। यह फर्म 50-50 की साझेदारी
Jio BlackRock में निवेश कैसे करें?
- Jio BlackRock की आधिकारिक website या ऐप पर जाएं।
- KYC प्रोसेस पूरा करें – आधार और पैन कार्ड की जरूरत होगी। फिलहाल ‘Get Early Access’ पर click करके नाम, Mobile Number, और Email डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
- अपनी जोखिम प्रोफाइल के अनुसार म्यूचुअल फंड स्कीम चुनें।(जल्द आने वाला है)
- ऑनलाइन भुगतान कर निवेश शुरू करें।(जल्द आने वाला है)
Jio BlackRock की खासियतें
- तकनीक से जुड़ा निवेश अनुभव
- BlackRock की ग्लोबल स्ट्रैटेजी
- कम लागत वाली स्कीमें
- सहज और यूजर-फ्रेंडली प्लेटफॉर्म
“Jio BlackRock का उद्देश्य है भारत के हर नागरिक को निवेश के प्रति जागरूक करना और एक आसान प्लेटफॉर्म देना।”
क्या निवेश करना चाहिए?
अगर आप एक नए निवेशक हैं या डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए स्मार्ट और पारदर्शी निवेश करना चाहते हैं, तो Jio BlackRock एक शानदार विकल्प हो सकता है। हालांकि निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
नोट: Jio BlackRock की वेबसाइट लांच हो गई है आप 👉🏻 यहाँ click करके Jio Blackrock की Official वेबसाइट पर जा सकते हो या ऐप लॉन्च होने के बाद निवेश के लिंक और ऑप्शन अपडेट किए जाएंगे।
Jio BlackRock के तीन Debt Funds में अंतर – सरल तुलना
अगर आप कम समय के लिए निवेश करना चाहते हैं तो Jio BlackRock के ये तीन फंड आपके लिए उपयुक्त हो सकते हैं। लेकिन इन तीनों में फर्क समझना जरूरी है ताकि आप सही विकल्प चुन सकें।
पैरामीटर | Overnight Fund | Liquid Fund | Money Market Fund |
---|---|---|---|
क्या है? | ऐसा फंड जो सिर्फ 1 दिन के लिए पैसे निवेश करता है | ऐसा फंड जो 1 से 91 दिन के अंदर मैच्योर होने वाले साधनों में निवेश करता है | ऐसा फंड जो 1 साल तक के समय वाले मनी मार्केट साधनों में निवेश करता है |
निवेश अवधि | 1 दिन | 1 से 3 महीने | 3 से 12 महीने |
रिटर्न | कम लेकिन स्थिर | थोड़ा बेहतर | इन तीनों में सबसे ज्यादा |
जोखिम (Risk) | बहुत कम | कम | कम से मध्यम |
तरलता (Liquidity) | बहुत अधिक (कभी भी निकाल सकते हैं) | अधिक (1 दिन में पैसे मिल जाते हैं) | मध्यम (थोड़ा समय लग सकता है) |
प्रमुख निवेश साधन | Overnight Repos, TREPS | T-Bills, CPs, CDs | CPs, CDs, Treasury Bills |
एक्ज़िट लोड | नहीं | अगर 7 दिन से पहले निकाला तो लग सकता है | कुछ मामलों में लग सकता है |
कब चुनें? | जब बहुत कम समय के लिए पैसे पार्क करने हों (1-2 दिन) | जब कुछ हफ्तों तक पैसे की जरूरत न हो | जब आप 3–12 महीने तक निवेश करना चाहते हों |